facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

होंडा और शेव्रले से दो-दो हाथ के लिए स्कोडा के दो मॉडल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:51 AM IST

भारत में होंडा सीआरवी और शेव्रले कैप्टिवा को टक्क र देने के लिए स्कोडा स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) लॉन्च करने जा रही है।
इसके अलावा स्कोडा मौजूदा मॉडल फेबिया से कम कीमत पर भी नई कार लाने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि वोल्क्सवेगन के साथ मिलकर अगले दो साल में इस नई कार को बाजार में उतारा जाएगा।
कंपनी अनुमान लगा रही है कि 2010 के शुरू में स्कोडा की एसयूवी कार बाजार में आ जाएगी। स्कोडा ऑटो इंडिया की सेल्स और मार्केटिंग के बोर्ड सदस्य थॉमस क्वेल ने कहा, ‘स्कोडा एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा होगी और यह डीजल इंजन होगा।’
उन्होंने बताया कि इसका नमूना मार्च 2009 में जेनेवा में दिखाया जाएगा। यूरोपीय बाजार में स्कोडा एसयूवी की ड्राइव सीट बायें तरफ होगी। थॉमस ने बताया, ‘एक ब्रांड के तौर पर हम चाहते हैं कि फेबिया की तरह ही एक नई कार लाएं, जिसकी कीमत थोड़ी अलग हो, लेकिन क्वालिटी समान हो। इसकी कीमत 3 से 5 लाख के बीच रखी जाएगी।’

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement