facebookmetapixel
Advertisement
ओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकारभारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य का खुलासा, 10 गुना कमाई का अंतरघर बैठे बनेगा बच्चों का ब्लू आधार कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानें आसान तरीकाShare Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क

जरूरत से अधिक हो सकती है अदाणी ग्रुप के कर्ज को लेकर जताई जा रही चिंता: SES

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 6:32 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी ग्रुप के कर्ज को लेकर जताई जा रही चिंता जरूरत से कुछ अधिक हो सकती है। प्रतिनिधि सलाहकार फर्म एसईएस ने यह बात कही।

सलाहकार फर्म ने साथ ही जोड़ा कि शेयरधारकों की आशंकाओं को दूर करने के लिए समूह को किसी तीसरे पक्ष से अपने खातों का ऑडिट कराना चाहिए। अदाणी ग्रुप की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पांच सप्ताह में 140 अरब डॉलर घट चुका है।

एसईएस ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हिंडनबर्ग को जवाब देने के अलावा, अदाणी को अपने हितधारकों (निवेशकों और उधारदाताओं) का ख्याल रखना चाहिए और चिंता के सभी क्षेत्रों का समाधान करना चाहिए।’’ इसके मुताबिक, ‘‘अपने खातों की किसी स्वतंत्र तीसरे पक्ष की पुष्टि करके भरोसे को बहाल करने में मदद मिलेगी।’’

विविध क्षेत्रों में काम करने वाला समूह हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट से हिल गया है। इस रिपोर्ट में समूह पर शेयर कीमतों में हेराफेरी करने और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

समूह ने इन आरोपों से इनकार किया है और उन्हें ‘दुर्भावनापूर्ण’, ‘आधारहीन’ और ‘भारत पर हमला’ बताया है। स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज (एसईएस), एक कॉरपोरेट प्रशासन शोध और प्रतिनिधि सलाहकार फर्म है।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement