facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

आरपीएल पर भी सेबी की नजर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:36 AM IST

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम (आरपीएल)के खिलाफ भेदिया कारोबार (इनसाइडर ट्रेडिंग)की शिकायत है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को इस सिलसिले में 19 कंपनियों के खिलाफ शिकायत मिली हैं।
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने लोकसभा में आज बताया कि 2006 में सेबी को इस सिलसिले में 9 कंपनियों के खिलाफ शिकायतें मिलीं। 

अगले साल 6 कंपनियों और 2008 में 3 कंपनियों के खिलाफ शिकायतें हुईं, जबकि इस साल जनवरी में एक कंपनी के खिलाफ इस सिलसिले में शिकायत मिली है। लेकिन उन्होंने कंपनियों के नाम नहीं बताए।
इस सिलसिले में आरपीएल को ईमेल भेजा गया, लेकिन उसकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया। आरपीएल मामले में सेबी की ओर से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 नवंबर 2007 को कंपनी के शेयरों के डेरिवेटिव सौदे बाजार में पोजिशन की सीमा के 95 फीसदी तक पहुंच गए।
इस वजह से कंपनी पर ओपन इंटरेस्ट पोजिशन और नहीं बढ़ाने संबंधी प्रतिबंध लगा दिया गया क्योंकि मौजूदा नियमों में सीमा यहीं तक है। 

इसके बाद 7 नवंबर 2007 से ओपन इंटरेस्ट पोजिशन में और इजाफे पर भी रोक लगा दी गई और ओपन इंटरेस्ट सीमा के 80 फीसदी स्तर पर आने तक ब्रोकरों और ग्राहकों से मौजूदा पोजिशन पर ही कारोबार करने के लिए कहा गया।
भेदिया कारोबार का लगा आरोप

सेबी के पास शिकायत

कंपनी ने नहीं दिया जवाब

Advertisement
First Published - February 19, 2009 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement