facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

सेबी का शिकंजा श्रीनिवास पर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:51 AM IST

सत्यम घोटाले की परतें उजागर करने के मकसद से सेबी अधिकारियों के एक दल ने कंपनी के पूर्व वित्त अधिकारी वाडलामणि श्रीनिवास से भी पूछताछ शुरू कर दी।
श्रीनिवास इस समय न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा जेल में बंद हैं। सेबी स्थानीय अदालत की अनुमति के बाद सत्यम मामले के आरोपियों से पूछताछ कर रहा है। हैदराबाद के छठे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सत्यम के पूर्व सीएफओ और दोनों ऑडिटरों से पूछताछ की अनुमति के लिए सेबी की अर्जी को 18 फरवरी को स्वीकार किया था।
सेबी का दल सुबह जेल पहुंचा और सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज कंपनी के खातों में हुई लगभग 8000 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी के सिलसिले में पूछताछ शुरू की। सेबी के पांच अधिकारियों के एक दल ने गुरुवार को सत्यम के बाहरी ऑडिटर प्राइस वाटरहाउस के दो भागीदारों एस.गोपालकृष्ण न और तालूरी श्रीनिवास से भी पूछताछ की थी।
ये दोनों भी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। सेबी के दल में मुंबई और चेन्नई कार्यालय के अधिकारी शामिल थे। घोटाले के सूत्रधार समझे जाने सत्यम के संस्थापक अध्यक्ष बी. रामलिंग राजू और कंपनी के पूर्व निदेशक तथा राजू के भाई राम राजू से भी सेबी ने उच्चतम न्यायालय से अनुमति लेकर 4 फरवरी से 6 फरवरी तक पूछताछ की थी।
स्पाइस खरीदेगी, बशर्ते 51 फीसदी हिस्सा मिले
स्पाइस कॉर्प ने कहा है कि उसके बोर्ड ने सत्यम कंप्यूटर के अधिग्रहण के लिए बोली लगाने को मंजूरी दे दी है। हालांकि कंपनी तभी बोली लगाएगी, जब 51 फीसदी हिस्सेदारी की पेशकश की जाएगी।
स्पाइस कॉर्प के अध्यक्ष बी. के. मोदी ने कहा कि बोर्ड ने सत्यम पर सीएलबी के आदेश के बारे में चर्चा की और निर्णय किया कि अगर सत्यम 51 फीसदी हिस्सेदारी की पेशकश करती है, तभी बोली के लिए आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कहा कि सीएलबी ने कंपनी को 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का निर्देश दिया है।
चंचलगुडा जेल में की पूछताछ

जेल में बंद ऑडिटरों और राजू बंधुओं से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement