facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

साड़ी, गैजेट्स हैं ऑनलाइन पसंद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:42 AM IST

बात जब ऑनलाइन शॉपिंग की हो तो मेट्रो शहरों की महिलाओं को साड़ियां खरीदना पसंद आता है और पहाड़ों जैसे कि उत्तर-पूर्वी, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के वासियों को मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा और यूएसबी ड्राइव भाती हैं।


ऑनलाइन शॉपिंग की कंपनी ईबे के निदेशक (मार्केटिंग एवं परिचालन) कश्यप वड़ापल्ली का कहना है, ‘जहां हमारे यहां पहाड़ी इलाकों के खरीदार ईबे पर तीन उत्पादों में से एक टेक गैजेट खरीदते हैं। जबकि मेट्रो की महिलाएं साड़ियां काफी खरीदती हैं।

ये उत्पादन बेचने वाले लोग विभिन्न शहरों और कस्बों में फैले हुए हैं, जिनमें विनिर्माण और हस्तशिल्प केंद्र कर्नाटक में दावणगेरे, राजस्थान में चितौड़गढ़, लखनऊ और केरल में कुन्नमकुलम शामिल है।’

हैदराबाद भारत में फिल्मों की राजधानी के रूप में उभर कर सामने आया है, क्योंकि यहां के लोगों ने ऑनलाइन शॉपिंग पर तेलुगू और हिंदी प्रेम कहानियों से लेकर अंतरराष्ट्रीय हास्य से जुड़ी सबसे अधिक फिल्मों की वीसीडी और डीवीडी खरीदी हैं।

हैदराबाद के अलावा दक्षिण के ही कुछ और शहर बेंगलुरु और चेन्नई देश में 5 शीर्ष ई-कॉमर्स केंद्रों में शामिल हैं, जिनमें मुंबई सबसे आगे और दिल्ली उसके बाद में है। बेंगलुरु के लोग कार की देख-रेख के लिए ईबे पर सबसे ज्यादा उत्पाद खरीदते हैं।

Advertisement
First Published - November 26, 2008 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement