facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

Samsung भारत में शुरू करेगी लैपटॉप निर्माण

Advertisement

Samsung ने नोएडा कारखाने में गैलेक्सी एस24 का विनिर्माण करने की भी घोषणा की है। रोह ने कहा

Last Updated- January 29, 2024 | 9:52 PM IST
Samsung IPO

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग की इस साल भारत में नोएडा स्थित अपने कारखाने में लैपटॉप का विनिर्माण शुरू करने की योजना है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष तथा मोबाइल एक्सपीरियंस (एमएक्स) कारोबार के प्रमुख टीएम रो ने भारत को अपना महत्वपूर्ण विनिर्माण आधार करार देते हुए पत्रकारों से कहा कि भारत में लैपटॉप के विनिर्माण की तैयारी जारी है।

भारत दौर पर आए रोह ने कहा, ‘हम इस साल नोएडा कारखाने में लैपटॉप का विनिर्माण शुरू करेंगे। तैयारियां जारी हैं।’

रो ने कहा कि भारत कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण विनिर्माण आधार है। इसे राज्य और केंद्र सरकारों से विभिन्न स्तरों पर समर्थन मिला है। कंपनी भारत में विनिर्माण को मजबूत करने के लिए सरकार के साथ सहयोग करना जारी रखेगी। कंपनी ने हाल ही में गैलेक्सी एस24 श्रृंखला का स्मार्टफोन पेश किया है जिसमें कृत्रिम मेधा (एआई) क्षमता पर अधिक ध्यान दिया गया है।

सैमसंग ने नोएडा कारखाने में गैलेक्सी एस24 का विनिर्माण करने की भी घोषणा की है।

रोह ने कहा ‘नोएडा सैमसंग के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उत्पादन स्थान है। यह सैमसंग का दूसरा सबसे बड़ा आधार है। वैश्विक मांग के लिए संयंत्र का सर्वोत्तम इस्तेमाल करने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

हालांकि, जो अपरिवर्तित है वह यह कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण आधार है।’ नोएडा कारखाने में फीचर फोन, स्मार्टफोन, वियरेबल तथा टैबलेट का उत्पदान पहले ही किया जा रहा है और अब कंपनी इस साल लैपटॉप का विनिर्माण शुरू करेगी।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 9:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement