पिछले 6 साल में ऐसा भारतीय कंपनियों के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कर्मचारियों के वेतन में इकाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी की जाएगी।
मानव संसाधन सलाहकार हेविट ऐसोसिएट्स द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में वेतनों में होने वाली वद्धि और भी कम हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार 2008 में जहां वेतनों में 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन 2009 में आंकड़ा 8.2 फीसदी तक गिर सकता है।