facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

अफवाहों से मुश्किल में फंसी रोल्टा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:26 PM IST

बाजार में फैली अफवाहों ने आज मुंबई की आईटी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी रोल्टा के शेयरों को धराशायी कर दिया। इसके कारोबार में 60 फीसदी तक की गिरावट आई।
हालांकि कंपनी ने उसके बारे में फैलाई गई ऐसी अफवाहों का खंडन कर दिया और इसका शेयर 17.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी के बारे में ऐसी अफवाह फैल गई कि इसके प्रमोटर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इसके अलावा स्वतंत्र निदेशकों के इस्तीफे को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगीं।
कुछ ब्रोकरों ने यह भी कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) में से एक गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। गोल्डमैन सैक्स के पास रोल्टा में गोल्डमैन सैक्स मॉरीशस के जरिये 3.49 फीसदी हिस्सेदारी या 56 लाख से अधिक शेयर है।
जब रोल्टा इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के के सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हालांकि मैं खासकर निवेशकों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि फिडेलिटी ने हमसे कहा है कि वह कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 5 फीसदी से बढ़ा कर 7 फीसदी करना चाहती है।’
प्रमोटर के के सिंह की कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी है और एफआईआई की इसमें 24 फीसदी की हिस्सेदारी है। कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाले कुछ एफआईआई में क्रेडिट सुइसे सिंगापुर, एलआईसी और फिडेलिटी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement