facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Religare Enterprises: रेलिगेयर ने नियामकों को भेजा बर्मन का अनुरोध

Advertisement

दिल्ली उच्च न्यायालय में रेलिगेयर की याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई होनी है

Last Updated- August 06, 2024 | 10:45 PM IST
रेलिगेयर को बर्मन के ओपन ऑफर पर काम करने का आदेश, Religare ordered to work on Burman's open offer

करीब एक साल की सुस्ती के बाद वित्तीय सेवा कंपनी रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) ने डाबर के बर्मन परिवार द्वारा ओपन ऑफर के आवेदन को नियामकों के पास भेज दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, आरईएल ने ओपन ऑफर का आवेदन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सौंप दिया है।

यह कदम पिछले महीने प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) द्वारा इस संबंध में जारी किए गए निर्देशों और सेबी द्वारा प्रबंधन के खिलाफ जून में जारी आदेश के बाद उठाया गया है। सेबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘आरईएल ने ओपर ऑफर के लिए अपना आवेदन सौंप दिया है।

उन्होंने पंचाट के आदेश का पालन किया है।’ सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय में आरईएल की याचिका पर 20 अगस्त को सुनवाई होनी है। इसके बाद ओपन ऑफर लाया जा सकता है, क्योंकि यह मामला अभी विचाराधीन है।

इस संबंध में कंपनी और वित्तीय नियामकों को भेजे ईमेल संदेशों का जवाब नहीं मिला है। इससे पहले, आरईएल ने कहा था कि वह अधिग्रहणकर्ता बर्मन परिवार के ‘फिट एंड प्रॉपर’ स्टेटस के साथ नियामकों के समक्ष खुली पेशकश के लिए आवेदन करेगी।

बर्मन परिवार ने अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुली पेशकश की घोषणा की थी। मौजूदा समय में बर्मन परिवार आरईएल में सबसे बड़ा शेयरधारक है, लेकिन बोर्ड में उसका कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। आरईएल की कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि सलूजा को पिछले कुछ महीनों में कई नियामकों के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

जुलाई में आईआरडीएआई ने उल्लंघन का हवाला देते हुए आरईएल की सहायक इकाई केयर-हेल्थ इंश्योरेंस पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और बीमाकर्ता को एक महीने के भीतर सलूजा को आवंटित 76.6 लाख शेयर वापस खरीदने का निर्देश दिया।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement