facebookmetapixel
Advertisement
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान

Reliance Power ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 1,525 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी

Advertisement

रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने सोमवार को तरजीही निर्गम के जरिये 1,525 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

Last Updated- September 24, 2024 | 1:51 PM IST
Reliance Power
Reliance Power

रिलायंस पावर तरजीही निर्गम के जरिये 1,524.60 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। डाक मतपत्र नोटिस के अनुसार, कंपनी 33 रुपये प्रति शेयर/वारंट की कीमत पर 46.20 करोड़ शेयर और/या कंपनी के समतुल्य संख्या के शेयर में परिवर्तनीय वारंट के तरजीही निर्गम के जरिये 1,524.60 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। ई-मतदान मंगलवार को शुरू हुआ और 23 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

डाक मतपत्र का परिणाम शुक्रवार (25 अक्टूबर 2024) को या उससे पहले घोषित किया जाएगा। रिलायंस पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने सोमवार को तरजीही निर्गम के जरिये 1,525 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

इसके तहत प्रवर्तक कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए इसमें 600 करोड़ रुपये डालेंगे।

तरजीही निर्गम से कंपनी की ‘नेटवर्थ’ (शुद्ध मूल्य) करीब 11,155 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,680 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। यह प्रस्ताव अनिल अंबानी नीत समूह की एक अन्य कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के कुछ दिन बाद आया है।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement