अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की रिलायंस मनी एक्सप्रेस ब्रिटेन की मनी हस्तांतरण कंपनी नंबर-1 करेंसी में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
इसके अलावा कंपनी की अगले छह महीने में अपने खुदरा बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 500 से अधिक करने की है। रिलायंस मनी एक्सप्रेस के निदेशक और सीईओ सुदीप बंदोपाध्याय ने आज कहा कंपनी नंबर।
करेंसी में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदे को इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। हमारी योजना अगले छह महीने में कंपनी के खुदरा बिक्री केंद्रों की मौजूदा संख्या 300 से बढ़ाकर 500 करने की है।
बहरहाल बंदोपाध्याय ने अधिग्रहण सौदे की राशि के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस अधिग्रहण के बाद अंतरराष्ट्रीय विदेशी मुद्रा बाजार में कंपनी प्रवेश कर जाएगी।
रिलायंस मनी ब्रांड को विदेशी बाजार में ले जाने के लिए कंपनी का नाम रिलायंस नंबर। करेंर्सीं रखा जाएगा। नंबर-1 करेंसी दुनिया भर में मनी हस्तांतरण और विदेशी मुद्रा विनिमय जैसी सुविधा उपलब्ध कराती है। इसके 295 खुदरा बिक्री केंद्र हैं।