facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ₹10.85 करोड़ में खरीदे दो अपार्टमेंट

Advertisement

पंकज त्रिपाठी ने अपार्टमेंट अपने परिवार के साथ मिलकर एक अपार्टमेंट जुलाई और एक सितंबर महीने में खरीदा

Last Updated- September 30, 2025 | 2:07 PM IST
Pankaj Tripathi
अ​भिनेता पंकज त्रिपाठी (फोटो: पीटीआई)

भारतीय अभिनेता Pankaj Tripathi ने मुंबई में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं। ये अपार्टमेंट उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर 10.85 करोड़ रुपये में खरीदे। इनमें एक अपार्टमेंट जुलाई और एक सितंबर महीने में खरीदा गया है। इस बात की जानकारी रियल एस्टेट मार्केटप्लेस squareyards.com द्वारा महानिरीक्षक पंजीकरण (IGR) की वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in पर समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से मिली है।

त्रिपाठी ने पहला अपार्टमेंट बेटी के साथ खरीदा

स्क्वेयर यार्ड्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने पहला अपार्टमेंट अपनी बेटी आशी त्रिपाठी के साथ मिलकर खरीदा है, यह 9.98 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। यह अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम में सीब्लिस बिल्डिंग में स्थित है। इसका कारपेट एरिया 188.22 वर्ग मीटर (2,026 वर्ग फुट) और बालकनी क्षेत्र 32.14 वर्ग मीटर (346 वर्ग फुट) है। दोनों को मिलाकर कुल एरिया 220.36 वर्ग मीटर (2,372 वर्ग फुट) हो जाता है। इस सौदे में तीन कार पार्किंग स्पेस शामिल हैं। इस लेनदेन में 59.89 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है। यह सौदा जुलाई 2025 में पंजीकृत हुआ।

दूसरा अपार्टमेंट पत्नी और बेटी ने खरीदा

दूसरा अपार्टमेंट पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी और उनकी बेटी आशी त्रिपाठी ने 87 लाख रुपये में खरीदा है। यह आशापुरा हेरिटेज, कांदिवली पश्चिम मुंबई में स्थित है। इसका कार्पेट एरिया 39.48 वर्ग मीटर (424.95 वर्ग फुट) है। इस सौदे में 4.35 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है। यह लेनदेन सितंबर 2025 में पंजीकृत हुआ था।

कौन हैं पंकज त्रिपाठी?

पंकज त्रिपाठी एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्यतः हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, स्त्री, लूडो और मिर्जापुर जैसी फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए व्यापक पहचान बनाई है। वह अपनी सहज अभिनय शैली और जटिल किरदारों को बखूबी निभाने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं और त्रिपाठी समकालीन भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 2:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement