facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

गिरवी की धुंध, शिखर पर किरण

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:20 AM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में नए सीईओ की नियुक्ति के बाद पहला दिन ही गहमागहमी भरा रहा। कंपनी को 600 करोड़ रुपये की रकम जुटाने के लिए बैंकों के पास जमीन गिरवी रखनी पड़ी, लेकिन सरकार की ओर से अच्छी खबर भी मिली।
नैस्कॉम के पूर्व अध्यक्ष किरण कार्णिक को सरकार ने बोर्ड का चेयरमैन बना दिया। कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि कार्णिक को सत्यम के बोर्ड की कमान सौंप दी गई है। वह नवनियुक्त बोर्ड में पहले से ही शामिल हैं।
ए एस मूर्ति द्वारा सत्यम के शेयर बेचे जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि यह कोई गुनाह नहीं है और सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बीच सूत्रों ने बताया कि सत्यम ने आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और एलआईसी से 600 करोड़ रुपये का अल्पावधि ऋण लेने के लिए जमीन गिरवी रखी है।
अभी कुछ औपचारिकताएं पूरी होनी हैं, जिनके बाद ऋण दे दिया जाएगा। इस ऋण में 200 से 300 करोड़ रुपये आईडीबीआई देगा और बाकी राशि दोनों संस्थाएं देंगी। माना जा रहा है कि गिरवी रखी जमीन हैदराबाद में है और उसकी कीमत 1,500 से 1,700 करोड़ रुपये है।
अधिग्रहण की दौड़ से आईगेट बाहर

संकट में फंसी सत्यम कंप्यूटर को नया सीईओ मिलने के ठीक एक दिन बाद अमेरिकी कंपनी आईगेट ने सत्यम के अधिग्रहण की दौड़ से खुद को अलग करने की घोषणा की है।
आईगेट की ओर से कहा गया कि सत्यम की देनदारियों की स्थिति साफ नहीं है। यही वजह है कि कंपनी ने सत्यम खरीदने का इरादा त्याग दिया है। आईगेट के सीईओ फणीश मूर्ति ने यह बताया।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement