कंपनियां

Ramkrishna Forgings ने 205 करोड़ रुपये में मल्टीटेक ऑटो, माल मेटालिक्स का किया अधिग्रहण

Ramkrishna Forgings ने कहा कि उसने सात करोड़ रुपये में Mal Auto Products Private Limited का भी अधिग्रहण कर लिया है

Published by
भाषा   
Last Updated- July 24, 2023 | 1:17 PM IST

रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड (Ramkrishna Forgings Ltd) ने सोमवार को कहा कि उसने मल्टीटेक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी माल मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड का 205 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।

मल्टीटेक ऑटो (Multitech Auto Private Ltd) और माल मेटालिक्स (Mal Metalliks Private Limited) गाड़ियों के लिए असेंबली टॉप कवर, शिफ्ट सिलेंडर, असेंबली गियर, डिफरेंशियल केस और डिफरेंशियल कवर जैसे विभिन्न हिस्सों का विनिर्माण करते हैं।

Ramkrishna Forgings ने एक बयान में कहा कि उसने मल्टीटेक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी माल मेटालिक्स का 205 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।

बयान के मुताबिक, ‘यह अधिग्रहण कंपनी की वृद्धि रणनीति के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करना और यात्री वाहनों, हल्के कमर्शियल वाहनों तथा भारी कमर्शियल वाहनों के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है।’

कंपनी ने आगे कहा कि उसने सात करोड़ रुपये में माल ऑटो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का भी अधिग्रहण कर लिया है।

First Published : July 24, 2023 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)