facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

अब नहीं हटेंगे राघव बहल: अल्टिमा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:35 PM IST

अल्टिमा पार्टनर्स द्वारा प्रवर्तित इंडियन फिल्म कंपनी लिमिटेड अधिग्रहण समूह (आईएफसीआरजी) दो निदेशकों- राघव बहल और आलोक वर्मा को लंदन के एआईएम में सूचीबद्ध फिल्म इंवेस्टमेंट कंपनी से निकालने की मांग वापस लेने पर सहमत हो गई है।


आईएफसी आरजी के पास कंपनी की 21 फीसदी हिस्सेदारी है और उसने निदेशकों को निकालने के पीछे तर्क दिया था कि कंपनी का प्रदर्शन खराब चल रहा है।

इंडियन फिल्म कंपनी में अल्टिमा इंडिया की हिस्सेदारी 14.39 फीसदी है। बहल इस कंपनी के प्रवर्तक हैं और उनकी हिस्सेदारी 21.64 फीसदी है।

बोर्ड ने आपसी सहमति के आधार पर अतुल सेठिया को अल्टिमा का निदेशक और दीपक गुप्ता को आईएफसी के स्वतंत्र व्यापारी हिस्सेदार नियुक्त करने का फैसला किया था। गुप्ता अधिग्रहण समूह और नेटवर्क18 से जुड़े नहीं हैं और वह स्वतंत्र भूमिका निभा रहे हैं।

बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया था कि लंबी अवधि की हिस्सेदारी का जिम्मा गुप्ता और सेठिया के कंधों पर होगा और इन सारी क्रियाकलापों का निरीक्षण नेटवर्क 18 के समीर मनचंदानी करेंगे। अल्टिमा इस पर भी तैयार थी कि अगर सेठिया की हिस्सेदारी 10 फीसदी से घट जाती है, तो उन्हें त्यागपत्र देना होगा।

इसी तरह की बात दीपक गुप्ता के लिए भी कही गई थी। पेल्हाम पब्लिक रिलेशंस के निदेशक एलेक्स वाल्टर्स के मुताबिक, इंडियन फिल्म कंपनी और आईएफसी अधिग्रहण समूह के बीच चली बहस लाभप्रद थी और दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए थे कि 5 फरवरी को होने वाली बैठक को रद्द कर दिया जाए।

उन्होंने कहा, ‘बोर्ड शेयरधारकों के पक्ष में समझौता कर काफी खुश थे।’ इंडियन फिल्म कंपनी के मुताबिक, आईएफसीआरजी ने यह स्वीकार किया था कि कंपनी के कारोबार और नेटवर्क 18 समूह की ब्रांड सजगता बढ़ाने में राघव बहल का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

Advertisement
First Published - January 30, 2009 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement