facebookmetapixel
Advertisement
बड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेकीमतों में आई बड़ी गिरावट: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारOpening Bell: बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! सेंसेक्स सपाट, 24,200 के नीचे निफ्टी; SMID शेयरों में उतार-चढ़ावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! TCS, Lenskart, Meesho से लेकर Coal India तक आई बड़ी खबरेंदोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बल

Paytm की सिंगापुर इकाई की हामी

Advertisement

पेपे में हिस्सेदारी की बिक्री को मिली मंजूरी

Last Updated- December 06, 2024 | 10:48 PM IST
Paytm

पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने आज कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सिंगापुर इकाई ने जापान की फिनटेक कॉरपोरेशन पेपे में हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस सौदे का मूल्य कथित रूप से 25 करोड़ डॉलर आंका गया है। हालांकि कंपनी ने शेयर बाजार पर इसे सौदे के आकार का स्वेच्छा से खुलासा नहीं किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दिए गए बयान में कहा, ‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमें कंपनी (पेटीएम सिंगापुर) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड ने दोपहर 12:49 बजे सूचित किया है कि उसके निदेशक मंडल ने आज यानी 6 दिसंबर, 2024 को अपनी बैठक में जापान की पेपे कॉरपोरेशन में शेयर अधिग्रहण अधिकारों (एसएआर) की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने खबर लिखे जाने तक इस घटनाक्रम के संबंध में टिप्पणी के बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। पेटीएम का शेयर ने दिन के कारोबार के दौरान 52 सप्ताह के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया। इसके शेयर के दाम 990.9 रुपये तक पहुंच गए। अंत में यह 2 प्रतिशत बढ़कर 975.8 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement