facebookmetapixel
Advertisement
Vivo-Dixon JV को हरी झंडी, डिक्सन के कारोबार में ₹30,000 करोड़ जुड़ने की उम्मीद; ब्रोकरेज बुलिशNFO का क्रेज हुआ ठंडा! 6 साल के निचले स्तर पर पहुंची नई फंड स्कीमों की कमाईHDFC Bank में 9 साल बाद कर्मचारियों की संख्या घटी, AI और टेक्नोलॉजी पर बढ़ा फोकसDatia Bypoll: अचानक सुर्खियों में क्यों आया दतिया उपचुनाव! डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी भाजपाUS-Iran Conflict: ट्रंप का दावा- कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है होर्मुज स्ट्रेट, ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमलेGold-Silver Outlook: सोना-चांदी में गिरावट जारी, अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल? एक्सपर्ट्स ने दी रायडेटा सेंटर, क्लाउड और फाइनेंशियल सर्विसेज होंगे Airtel के अगले ग्रोथ इंजन, 10 साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेशUpcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजर

पेनेशिया बायोटेक ने कोविड टीके के लिए बनाया संयुक्त उपक्रम

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:53 PM IST

नई दिल्ली की वैक्सीन निर्माता पेनेशिया बायोटेक ने नोवल कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन के विकास, निर्माण और बिक्री के लिए नैसडैक में सूचीबद्घ रेफना के साथ भागीदारी की है।
पेनेशिया बायोटेक का शेयर बुधवार को बीएसई पर 20 प्रतिशत चढ़कर 202.8 रुपये पर पहुंच गया।
वैक्सीन निर्माण के लिए दोनों कंपनियों ने 50:50 भागीदारी वाला संयुक्त उपक्रम बनाया है और पेनेशिया भारत में इस वैक्सीन की 50 करोड़ खुराक तैयार करेगी जिसकी संयुक्त उपक्रम को आपूर्ति की जाएगी। संयुक्त उपक्रम कंपनी रेफना आयरलैंड में स्थित है।
पेनेशिया बायोटेक के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने कहा कि यह कोविड-19 के लिए निष्क्रिय वायरस-आधारित वैक्सीन होगा। उन्होंने दावा किया, ‘हमने दूसरों की तुलना में यह नई प्रौद्योगिकी चुनी है, क्योंकि यह मजबूत, समय के अनुसार जांची परखी टेक्नोलॉजी है और इसमें इसकी प्रभावकारिता के मामले में विफलता की आशंका नहीं है।’
जैन ने कहा कि इस वैक्सीन के लिए कच्चा माल पनेशिया की पंजाब इकाई में तैयार किया जाएगा जबकि वैक्सीन को निर्णायक रूप हिमाचल प्रदेश के बड्डी संयंत्र में दिया जाएगा। 50 करोड़ खुराक में से लगभग 50 प्रतिशत भारत में उपलब्ध होंगी। करीब 4 करोड़ खुराक की डिलिवरी अगले साल के शुरू में किए जाने की संभावना है। पनेशिया इस वैक्सीन का ट्रायल अगस्त-सितंबर तक शुरू कर देगी। इस भागीदारी के तहत पेनेशिया बायोटेक उत्पाद के विकास एवं वाणिज्यिक निर्माण की जिम्मेदारी संभालेगी। पनेशिया और रेफना अपने अपने क्षेत्रो में इस वैक्सीन की बीकरी एवे वितरण करेंगी।
जैन ने कहा, ‘सभी इनेक्टिीवेटेड यानी निष्क्रिय वायरल वैक्सीन के ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी होने की अधिक संभावना होती है।’ रेफना इंक के प्रमुख वैज्ञानिक एवं चिकित्सा सलाहकार फिलिप श्वार्ज ने कहा, ‘हम पेनेशिया बायोटेक की विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी, विकास एवं उत्पादन क्षमता को लेकर बेहद उत्साहित है।’

Advertisement
First Published - June 10, 2020 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement