कंपनियां

Page Industries Q4 Results: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 58.8 फीसदी घटकर 78.35 करोड़ रह गया

Page Industries Q4 Results: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 58.8 फीसदी घटकर 78.35 करोड़ रह गया

Published by
भाषा   
Last Updated- July 11, 2023 | 5:04 PM IST

परिधान विनिर्माता पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शुद्ध लाभ मार्च 2023 में खत्म हुई तिमाही के दौरान 58.87 फीसदी घटकर 78.35 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे एक साल पहले जनवरी-मार्च 2022 के दौरान उसने 190.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पीआईएल) की परिचालन आय 12.78 फीसदी घटकर 969.09 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 869.68 करोड़ रुपये था, जबकि यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 870.04 करोड़ रुपये था।

First Published : May 26, 2023 | 1:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)