कंपनियां

ONGC की त्रिपुरा यूनिट ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2022-23 में किया सबसे ज्यादा गैस उत्पादन

Published by
भाषा
Last Updated- April 07, 2023 | 3:58 PM IST

ONGC की त्रिपुरा यूनिट से गैस उत्पादन वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक 1.675 अरब घन मीटर (MMSCM) रहा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले त्रिपुरा में ONGC का सर्वाधिक गैस उत्पादन वित्त वर्ष 2020-21 में 1.634 अरब घन मीटर था।

अधिकारी ने बताया, ‘तेल और गैस का विस्तार एक जोखिम भरा काम है, जिसमें उत्पादन हमेशा प्रयास पर आधारित नहीं होता और मार्ग में प्रत्येक कदम पर प्रौद्योगिकी का दखल होता है। हमें खुशी है कि ONGC त्रिपुरा एसेट ने विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इतना उत्पादन किया।’

रिकॉर्ड उत्पादन करने और आगामी दिनों में उच्च स्तरीय परिणाम बनाए रखने के लिए पिछले कुछ साल में कई मुहिम चलाई गई हैं। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, लॉजिस्टिक एवं वैश्विक स्तर पर चुनौतियों का सामना करने के लिए ONGC ने और दूरस्थ स्थानों का पता लगाने को लेकर हाल ही में हवाई हाइड्रोकार्बन सर्वे शुरू किया है।’

First Published : April 7, 2023 | 3:58 PM IST