दवाओं की कीमतें निर्धारित करने वाली नियामक संस्था नैशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 174 दवाओं और तीन बल्क ड्रगों की कीमतों में संशोधन किया है।
एनपीपीए की वेबसाइट के मुताबिक इंसुलिन, दर्दनाशक आईबूप्रोफेन, क्लोरोक्विन और मल्टी-विटामिन घोल की कीमतों में संशोधन किया गया है।
इस सूची में भारत में कारोबार करने वाली फाइजर, विन- मेडिकेयर, नोवार्टिस इंडिया और श्रेया लाइफ साइंसेज जैसी कंपनियों को शामिल किया गया है।
इसमें पहली बार उन चार दवाइयों को भी शामिल किया गया है, जो पहले इस सूची में नहीं थीं। एनपीपीए ने तीन बल्क ड्रग थियोफिलाइन, हाइड्रॉक्सी इथाइल थियोफिलाइन और विटामिन ई एसीटेट की कीमतों में भी संशोधन किया गया है।