facebookmetapixel
Advertisement
फ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकार

अब सुधरेगा हाइवे का हाल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:20 AM IST

मंदी के दौरान लटकी हुई हाइवे परियोजनाओं में फिर से जान फूंकने के लिए सरकार ने वाईबिलटी गैप फंडिग (वीजीएफ) की सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लेकिन खास बात यह है कि सरकार निजी कंपनियों को बनाओ और चलाओ (बीओटी) आधार पर दी गई हाईवे परियोजनाओं की अलग-अलग परिस्थितियों का आकलन करके ही वीजीएफ को बढ़ाने, न बढ़ाने और कितना बढ़ाने का निर्णय लेगी।
यही नहीं, सरकार ने इन हाइवे परियोजनाओं को पुर्नगठित करने का भी मन बनाया है ताकि इनके निर्माण में आने वाली लागत को कुछ कम किया जा सके। वैसे सरकार का यह कदम मंदी के चलते लटकी पड़ी हाइवे योजनाओं के लिए टॉनिक के तौर पर देखा जा रहा है।
वैसे मंदी के चलते हाइवे परियोजनाओं के निर्माण से जुड़ने में जहां निजी कंपनियां कन्नी काटती नजर आ रही हैं, वहीं इसके चलते कई हाइवे परियोजनाएं अपने पूरे होने के समय से काफी पीछे हैं। गौरतलब है कि नेशनल हाइवे डेवलपमेंट प्रोग्राम 5 (एनएचडीपी 5) के तहत 2008-09 में 3700 किलोमीटर की लंबाई में 6 लेन के हाइवे निर्मित होने हैं।
लेकिन इस परियोजना में अभी तक एक भी हाइवे पर काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में सरकार की वर्तमान वीजीएफ योजना में देश के भीतर 6500 किलोमीटर पर फैले हुए उन हाइवे की योजनाओं को शामिल किया गया है,जिन पर 6 लेन का निर्माण होना है।
अभी सरकार ने किसी भी योजना की कुल लागत का 10 फीसदी तक जहां वीजीएफ के अंतर्गत रखा है, वहीं कुल एनएचडीपी 5 परियोजना में इसकी हिस्सेदारी 0.5 फीसदी बैठ रही है। लेकिन किसी भी हाइवे परियोजना की कुल लागत और उसके निर्माण से जुड़ी निजी कंपनी की ओर से आंकलित रिटर्न के मध्य अंतर को पाटने के लिए सरकार ने वीजीएफ की सीमा की समीक्षा करने का कदम उठाया है।
ऐसा करने से रुकी हुई हाइवे परियोजनाओं को फिर से परिचालित किया जा सकेगा। इस संबध में वैसे तो पिछले महीने ही सचिव समिति (सीओएस) ने एक बैठक कर निजी सार्वजनिक भागीदारी  समिति को यह मंजूरी दे दी थी कि वे तय करें कि वीजीएफ की सीमा को 10 फीसदी से बढ़ाया जाए या नहीं। साथ ही इनके लिए कौन सी योजनाओं को और किन परिस्थितियों को प्रमुखता दी जाए।

Advertisement
First Published - May 4, 2009 | 1:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement