facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

माल की ताल पर थिरकेगी नोकिया

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:51 AM IST

हैंडसेट की दिग्गज निर्माता कंपनी नोकिया की योजना सशुल्क म्यूजिक सेवा उपलब्ध कराने की है। कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं को यह सेवा अभी लॉन्च होने जा रहे ओवी स्टोरों के जरिए इसी साल से देगी।
ओवी नोकिया का ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल है, जहां से कोई उपभोक्ता संगीत, गेम, मैप और दूसरी मल्टीमीडिया सेवाओं को डाउनलोड कर सकेंगे।

नोकिया के कंट्री मैनेजर विनीत तनेजा के मुताबिक, ”नोकिया अपनी ऑनलाइन म्यूजिक सेवा लॉन्च करने वाली है। कोई उपभोक्ता महज कुछ सौ रुपये खर्च कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ता कोई पैकेज लेकर साल भर तक म्यूजिक सेवा का लुत्फ उठा सकते हैं।”
हालांकि तनेजा ने सेवा का वास्तविक मूल्य नहीं बताया। उन्होंने संकेत जरूर दिया कि यह सेवा इतनी सस्ती होगी कि आम उपभोक्ता इसका मजा ले सकें। 

कंपनी गेमिंग सुविधा भी उचित कीमत पर उपलब्ध कराने वाली है। अभी बार्सिलोना में हुए मोबाइल विश्व सम्मेलन में नोकिया ने घोषणा की कि मई में वह अपनी ऑनलाइन मोबाइल सॉल्यूशन पोर्टल ओवी लॉन्च करेगी।
अनुमान है कि इस साइट की पहुंच तत्काल 5 करोड़ लोगों तक हो जाएगी। नोकिया के ज्यादातर एस-40 और एस-60 डिवाइस से ओवी सेवा डाउनलोड हो सकेगी।
तनेजा ने बताया,”इस सेवा को जीपीआरएस सुविधा वाले फोन तक सीमित नहीं किया जाएगा। तनेजा के मुताबिक, उन्हें लगता है कि केवल जीपीआरएस सुविधा वाले फोन से इस सुविधा का लाभ देने की योजना इसकी लोकप्रियता में बाधक होगी। इसलिए उपभोक्ता निकट के सर्विस केंद्रों या शोरूम से शुल्क अदा कर इस सेवा का मजा ले सकेंगे।”
मालूम हो कि एप्पल भी ऐसी सेवा देती है, लेकिन वह केवल आईफोन या आईपोड टच पर ही उपलब्ध होती है। कंपनी के मुताबिक, ओवी पोर्टल की खासियत (यूनिक सेलिंग प्वाइंट) के जरिए पांच मजेदार सेवाएं संगीत, मैसेज, गेम, सोशल लोकेशन और मल्टीमीडिया सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
नोकिया की एक ईमेल सेवा भी उपभोक्ताओं को मुफ्त में उपलब्ध हो जाएगी।
मिलेगी म्यूजिक, मैसेज, गेम, सोशल लोकेशन और ईमेल की सुविधा

निश्चित राशि चुकाकर साल भर उठाएं लुत्फ

माइक्रोसॉफ्ट भी कूदेगी इस क्षेत्र में

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement