अदाणी ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी AMG मीडिया नेटवर्क्स ने एनडीटीवी में 29.1 प्रतिशत अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी खरीद ली है। इसी के साथ गौतम अदाणी ग्रुप ने वह एक ओपन ऑफर भी लॉन्च करेंगे ताकि 26% हिस्सेदारी और खरीदी जा सके। वहीं, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड यानि SEBI को भेजे नोटिस में NDTV ने कहा कि अधिग्रहण की जानकारी उसे नहीं दी गई। इसी के साथ NDTV ने दावा किया कि उसके संस्थापकों- प्रणय रॉय और राधिका रॉय से इस बारे में ना तो कोई बातचीत हुई, ना ही उनसे सहमति ली गई।
रॉय दंपती की NDTV में 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एनडीटीवी ने जारी किए अपने एक बयान में यह भी कि ‘वे व्यक्तिगत रूप से और अपनी कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से NDTV की कुल शेयर पूंजी का 61.45 प्रतिशत का स्वामित्व जारी रखते हैं।’
एनडीटीवी के संस्थापक और कंपनी यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि एनडीटीवी के संस्थापकों से किसी इनपुट, बातचीत या सहमति के VCPL ने इन अधिकारों का इस्तेमाल किया।