कंपनियां

Coffee Day Global के दिवालियापन पर फैसला करेगा NCLAT

एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका शुक्रवार को न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन और श्रीशा मेरला की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 29, 2023 | 2:33 PM IST

कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने के एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में एक अपील दायर की गई है।

सीडीजीएल लोकप्रिय श्रृंखला ‘कैफे कॉफी डे’ की मालिक है और उसका संचालन करता है। सीडीजीएल की निलंबित निदेशक मालविका हेगड़े ने कॉफी डे ग्लोबल के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ के समक्ष अपील की है।

ये भी पढ़ें: Rail Vikas Nigam की शेयर बिक्री को मिली अच्छी प्रतिक्रिया: DIPAM सचिव

एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका शुक्रवार को न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन और श्रीशा मेरला की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई।

इससे पहले 20 जुलाई को एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ ने कंपनी के वित्तीय ऋणदाता इंडसइंड बैंक की याचिका पर एक आदेश पारित किया था। एनसीएलटी ने बोर्ड को निलंबित करने के बाद शैलेन्द्र अजमेरा को अंतरिम समाधान पेशेवर भी नियुक्त किया था।

इस आदेश को सीडीजीएल के निलंबित बोर्ड की निदेशक और दिवंगत वी जी सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े ने चुनौती दी है।

ये भी पढ़ें: Reliance Industries की इकाई और अंबानी मामले में SEBI का आदेश निरस्त

First Published : July 29, 2023 | 2:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)