धातुओं की घटती कीमत और मांग की वजह से देश की सबसे बड़ी एल्युमिनियम कंपनी, नाल्को ने 700 लोगों की नियुक्ति को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
कंपनी ने इन लोगों को अपने उड़ीसा संयंत्र में नए प्रोडक्शन लाइंस को चलाने के लिए नौकरी दी थी। लेकिन अब इस पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।
जापान में 20,000 पर तलवार
मंदी से जूझ रही जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एनईसी कॉर्प भी 20,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है।
कंपनी ने कहा है कि आर्थिक मंदी से निपटने के लिए दुनिया भर में छंटनी की जाएगी। इनमें से 40 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी जापान में होगी और बाकी कर्मचारी विदेश से हटाए जाएंगे।