facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछे

फूड ब्रांड खिचड़ी एक्सपेरिमेंट पर 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:13 PM IST

टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी ओला के नए खाद्य कारोबार में तेजी से सुधार हो रहा है। कई दौर के अनलॉक और रेस्टोरेंट के खुलने से कारोबार सुधरा है। साथ ही वायरस के प्रसार को लेकर लोगों का डर भी कम हुआ है।
सॉफ्टबैंक समर्थित कंपनी ने कहा है कि महामारी के बावजूद उसके खाद्य ब्रांड ‘खिचड़ी एक्सपेरिमेंट’ में एक साल से कम अवधि में ही ऑर्डर की संख्या 10 लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है।
ओला फूड्स के मुख्य कार्याधिकारी प्रणय जीवराजका ने कहा,, ‘यह सभी प्लेटफॉर्मों में सबसे तेजी से बढ़ता ब्रांड बन गया है।’ हम खिचड़ी को नई श्रेणी बनाने में सफल हुए हैं और इस क्षेत्र में हमारी 80 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।
ओला फूड्स ने 2019 में कारोबार शुरू किया था, जिसने तकनीक से चलने वाले 50 से ज्यादा किचन तक नेटवर्क का विस्तार किया। इससमय इसकी उपस्थिति देश के 6 शहरों में है, जिनमें बेंगलूरु, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं।
ओला के तीन इन हाउस ब्रांड खिचड़ी एक्सपेरिमेंट, पराठा एक्सपेरिमेंट और बोलसम हैं। कंपनी कई और ब्रांडों पर काम कर रही है।
जीवराजका ने कहा, ‘ओला फूड्स में किचन के नेटवर्क के माध्यम से हम तेजी से हर बाजार में ग्राहकों की प्राथमिकता के आधार पर फूड ब्रांड बनाना चाहते हैं।’
एक साल की अवधि के दौरान फर्म ने 150-200 किचन के नेटवर्क से 8-10 ब्रांड का पोर्टफोलियो बनाया है। इसका ध्यान देश भर में प्रसार कनरे और अन्य श्रेणियों जैसे बिरयानी, पिज्जा और हेल्थ में ब्रांडों का पोर्टफोलियो बनाने पर है। इनमें से कुछ ब्रांडों को पहले ही चुनिंदा बाजारों में शुरू कर दिया गया है। फर्म अगले कुछ महीनों में इसका कारोबार बढ़ाएगी।
क्लाउड किचन का खासकर महामारी के दौरान महत्त्व तेजी से बढ़ रहा है। रेस्टोरेंट आपूर्ति का अंतर भर रहे हैं। रियल एस्टेट की भारी लागत की वजह से इसका तेज विस्तार संभव नहीं था। ओला ने कहा कि वह शहरी इलाकों में खाने की मांग का 75-80 प्रतिशत तक विस्तार करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - October 26, 2020 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement