facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

मायटास को अपना पक्ष रखने का मिला मौका

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:36 AM IST

सरकार के पक्ष में कोई एकतरफा निर्णय देने से बचते हुए कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह मायटास इन्फ्रा और मायटास प्रॉपर्टीज को नोटिस जारी करे। उल्लेखनीय है कि इन दोनों फर्मों ने पिछले हफ्ते सीएलबी के यहां एक हस्तक्षेप याचिका दायर की थी।
सीएलबी के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ”कंपनी लॉ बोर्ड ने सरकार को याचिका की एक प्रति के साथ दोनों फर्मों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।” सीएलबी का इस मामले में फैसला सत्यम मामले से एकदम उलट है, जिसमें राजू की स्वीकारोक्ति के बाद उसने एकतरफा फैसला दे दिया था।
मालूम हो कि सरकार मंगलवार को इनके बोर्डों को हटाने के लिए सीएलबी के पास गई थी। लेकिन हस्तक्षेप याचिका की वजह से सीएलबी कोई फैसला नहीं ले सकी। इन दोनों कंपनियों की आपत्तियों को देखते हुए सीएलबी ने इन्हें मौका दिया है कि वे 24 फरवरी को अपना पक्ष रखें।
सीएलबी की मुख्य पीठ इसके बाद ही कोई फैसला सुनाएगी। मालूम हो कि ये दोनों कंपनियां सत्यम संस्थापक बी. रामलिंग राजू के परिवार द्वारा प्रवर्तित हैं। अधिकारी ने बताया कि चूंकि इन फर्मों के संचालन से कई और लोग जुड़े हैं, इसलिए इस मामले में कोई भी एकतरफा फैसला लेना संभव नहीं है।
इन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों कंपनियों के पास कंपनी अधिनियम की धारा-10एफ  के तहत उच्च न्यायालय में अपील दायर करने का विकल्प है। कोई व्यक्ति जो कंपनी लॉ बोर्ड के फैसले से असंतुष्ट होगा, उच्च न्यायालय में अपील दायर कर सकता है।

Advertisement
First Published - February 18, 2009 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement