facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

सत्यम में हिस्सेदारी पर मैक्स करेगी विचार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:06 AM IST

मैक्स इंडिया और अमेरिकी कंपनी न्यूयॉर्क लाइफ की संयुक्त उद्यम मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एमवाईएनएल) फर्जीवाड़े में फंसी सत्यम कंप्यूटर में विश्वस्त रणनीतिक निवेशक के शामिल होने के बाद कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक राजेश सूद ने बताया कि सत्यम में बदलाव के बाद कंपनी अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन कर सकती है। 

सूद के मुताबिक, सत्यम की ओर से मायटास सौदे की घोषणा के बाद ही एमवाईएनएल ने सत्यम के ज्यादातर शेयर बेच दिए थे, लेकिन अभी भी कंपनी के पास सत्यम के करीब 6,000 शेयर हैं।
उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली रहे और हमारे निवेश बैंकर ने समय रहते सत्यम के ज्यादातर शेयर बेच दिए। एमवाईएनएल के चेयरमैन अनलजीत सिंह ने कहा कि अगर संसद की ओर से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बिल को पारित कर दिया जाता है, तो कंपनी सत्यम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
संयुक्त उद्यम साझेदारी के तहत न्यूयॉर्क लाइफ एमवाईएनएल में अधिकतम 50 फीसदी शेयर ही रख सकती है, जबकि अतिरिक्त 23 फीसदी शेयर न्यूयॉर्क लाइफ को बाजार मूल्य से 10 फीसदी की छूट पर दिया जा सकता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement