facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

एलआईसी फाइनैंस शुरू करेगी नई वित्तीय इकाई

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:22 AM IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस (एलआईसीएचएफएल) जल्द ही अपनी वित्तीय सेवा प्रदान करनेवाली सहायक कंपनी की शुरुआत करना चाह रही है।
हालांकि कंपनी ने अपने वेंचर कैपिटल फंड को बाजार की खराब हालत के मद्देनजर टाल दिया है। इस बाबत एलआईसी हाउसिंग के निदेशक और मुख्य कार्यकारी आर आर नायर ने कहा कि इस नई कंपनी की शुरुआत को लेकर हमारे पास अधिकारियों से लेकर प्रबंधन कर्मचारी हैं और कंपनी ने छोटे स्तर पर कार्य भी करना शुरू कर दिया है।
लेकिन नायर ने कहा कि आधिकारिक तौर पर हम दूसरे महीने में इसकी शुरुआत की घोषणा करेंगे। शुरुआत में कंपनी के उत्पादों की सूची में आवासीय ऋण, बीमा उत्पाद और म्युचुअल फंड शामिल होंगे जबकि आगे चलकर क्रेडिट कार्ड और थर्ड पार्टी कारोबार की भी शुरुआत की जाएगी।
नायर ने कहा कि आवासीय ऋण और बीमा के लिए हम अपने ही उत्पादों (एलआईसी) का वितरण करेंगे। हालांकि म्युचुअल फंड के बारे में नायर ने कहा कि हमारे पास सभी कंपनियों के म्युचुअल फंड उत्पाद उपलब्ध होंगे इसके लिए हमने बाजार की बड़ी कंपनियों से समझौता भी कर लिया है।
शुरुआती चरण में कंपनी देश के बड़े शहरों में छह कार्यालय खोलेगी और अगले वित्त वर्ष में इसका विस्तार किया जाएगा। कंपनी अपने प्रस्तावित वेंचर कैपिटल फंड, , की शुरुआत अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 17, 2009 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement