जूते बनानी वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया का लाभ बीती तिमाही पिछली तिमाही के मुकाबले 71.82 फीसदी बढ़कर 119.37 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी के लिए बिक्री के लिहाज से काफी अच्छी खबर है। बीते साल समान तिमाही में कंपनी को 69.47 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
बाटा इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि बीते तिमाही में उसकी आय तीन गुणे से भी अधिक होकर 943.01 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वर्ष समान अवधि में 267.04 करोड़ रुपये था।
अप्रैल-जून में कंपनी का कुल खर्च 792.58 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 371.61 करोड़ रुपये था।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुंजन शाह ने कहा कि बीती तीन तिमाहियों से बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है जिसकी वजह फैशनलेबल, ट्रेंडी और आरामदायक जूतों की मांग में वृद्धि है।