facebookmetapixel
Advertisement
Petrol-Diesel Rate Today: पेट्रोल 100 के पार, डीजल भी महंगा! 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर डबल मारStocks To Watch Today: TVS, Paytm, RBL Bank समेत इन शेयरों में आज दिख सकती है बड़ी हलचल, रखें नजरआसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयान

JM Financial ARC की पूंजी पर्याप्तता गिरी

Advertisement

JM Financial ARC की पूंजी पर्याप्तता कम, 846.86 करोड़ रुपये का प्रावधान, 1000 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेगी

Last Updated- May 28, 2024 | 11:05 PM IST
JM Financial

जेएम फाइनैंशियल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (जेएमएफएआरसी) की पूंजी पर्याप्तता विनियामक आवश्यकता से भी कम हो गई है। कंपनी ने संकटग्रस्त ऋण से संभावित हानि के लिए वित्त वर्ष 24 में 846.86 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

स्टॉक एक्सचेंजों को आय के बारे में दी गई कंपनी की जानकारी के अनुसार जेएम फाइनैंशियल के प्रवर्तकों सहित मौजूद शेयर धारक पूंजी को बढ़ाने के 1000 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश करेंगे ताकि विनियामक मानदंडों को पूरा कर सकें और कारोबार वृद्धि को भी आधार मिले।

जेएम फाइनैंशियल एआरसी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) मार्च 2024 में गिरकर 2.91 फीसदी हो गया जबकि यह मार्च 2023 में 24.67 फीसदी था। नियम के मुताबिक किसी एआरसी को कम से कम 15 फीसदी सीएआर कायम रखना है। जेएम फाइनैंशियल एआरसी की वित्त वर्ष 24 में शुद्ध हानि बढ़कर 942.42 करोड़ रुपये हो गई जबकि यह वित्त वर्ष 23 में 154.93 करोड़ रुपये की थी।

कंपनी ने माना है कि ट्रस्टों और ऋणों में किए गए निवेश के उचित मूल्यांकन पर 846.86 करोड़ रुपये की कुल ऋण हानि हो सकती है। एआरसी के लाभ व हानि के ब्योरे (वित्त वर्ष 24) के अनुसार यह बदलाव समाधान रणनीति में बदलाव और उसके बाद होने वाली घटनाओं के कारण हुआ है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पूंजी पर्याप्तता के मानदंडों को पूरा करने से जुड़े उपबंधों और धन जुटाने के बारे में कंपनी से सवाल पूछे थे लेकिन कंपनी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

प्रावधान की वजह से कंपनी (जेएमएफएआरसी) की 31 मार्च, 2024 को हैसियत गिरकर 592 करोड़ रुपये हो गई जबकि यह 31 मार्च, 2023 को 1,533 करोड़ रुपये थी। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एआरसी के वित्त वर्ष 24 के प्रदर्शन पर कहा कि इसका सीएआर नियामकीय दायरे से नीचे आ गया है।

इस एआरसी की योजना राइट्स इश्यू के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस क्रम में एआरसी में 53.6 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली जेएम फाइनैंस लिमिटेड राइट्स इश्यू में 536 करोड़ रुपये का और जेएम फाइनैंशियल क्रेडिट सोल्यूशंस 100 करोड़ रुपये का योगदान करेगी।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement