facebookmetapixel
Advertisement
NPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बात

भारत में दस्तक को तैयार जेएलआर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:50 AM IST

टाटा मोटर्स की ब्रिटिश कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने भारत में प्रवेश की अपनी योजना पर शुक्रवार को औपचारिक मुहर लगा दी।
जेएलआर के मुताबिक, नवगठित प्रीमियर कार डिवीजन के तहत इस साल के अंत तक देश में वाहनों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत टाटा मोटर्स देश में जगुआर और लैंड रोवर का एक्सक्लूसिव आयातक होगी।
जगुआर लैंड रोवर के सीईओ डेविड स्मिथ ने बताया, ”तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय बाजार में औपचारिक प्रवेश को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हम बिल्कुल ही नए उपभोक्ता वर्ग के लिए प्रीमियम उत्पाद पेश करेंगे। जेएलआर के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय है।”
ब्रिक देशों (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) की कड़ी में भारत सबसे आखिरी देश है, जहां जेएलआर का प्रवेश होगा। कंपनी यहां अपने 2 ब्रांडों की लॉन्चिंग करेगी। जेएलआर की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑटो क्षेत्र में काफी अनुभव रखने वाले रोहित सूरी नवगठित प्रीमियर कार डिवीजन के प्रमुख होंगे।
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकांत ने बताया, ”दोनों कारोबारों का भारत में प्रवेश एक स्वाभाविक कदम है। इस कदम से जेएलआर को यहां मजबूत और सक्षम उपस्थिति बनाने में मदद मिलेगी।” गौरतलब है कि कई पुरस्कारों से नवाजे गए जगुआर के एक्सएफ और एक्सकेआर तथा लैंड रोवर के डिस्कवरी और रेंज रोवर को पूरी दुनिया में सराहना मिली है।
अब इस औपचारिक घोषणा के बाद ये वाहन भारत में भी उपलब्ध हो जाएंगे। जेएलआर के ये उत्पादों बीएमडब्ल्यू और डैमलर के समान उत्पादों से मुकाबला करेंगे। हालांकि भारी कर के चलते भारत में ये वाहन ब्रिटेन की तुलना में करीब दोगुनी कीमत में मिलेंगे।

Advertisement
First Published - May 2, 2009 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement