कंपनियां

JK Tyre ने QIP के जरिए जुटाए 500 करोड़ रुपये, बैलेंस शीट होगी मजबूत

उन्होंने कहा कि QIP के जरिए जुटाए कोष का इस्तेमाल ‘ग्रोथ कैपेक्स’ और ‘बैलेंस शीट’ को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 01, 2024 | 2:54 PM IST

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, QIP को भारतीय म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और विदेशी संस्थागत निवेशकों सहित प्रमुख निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

जेके टायर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा, ‘‘यह हमारे कॉर्पोरेट सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। निर्गम में कई प्रतिष्ठित निवेशकों की भागीदारी कंपनी की वृद्धि की कहानी में उनके विश्वास को दर्शाता है।’’

Also read: Maruti Suzuki ने दिसंबर में बेची 1,37,551 गाड़ियां, बिक्री में 1.28% की गिरावट

उन्होंने कहा कि QIP के जरिए जुटाए कोष का इस्तेमाल ‘ग्रोथ कैपेक्स’ और ‘बैलेंस शीट’ को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

First Published : January 1, 2024 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)