facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असर

भारत में सख्ती से आईफोन, श्याओमी का आयात घटा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:53 PM IST

चीन से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए गुणवत्ता मंजूरियों को लेकर भारत की सख्ती से पिछले महीने ऐपल के नए आईफोन के आयात में कमी देखने को मिली और इस उद्योग के दो अधिकारियों का कहना है कि श्याओमी जैसी कंपनियों द्वारा निर्मित अन्य उत्पादों के निर्यात में भी कमी आने का अनुमान है।
गुणवत्ता नियंत्रण एजेंसी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के लिए आवेदनों को अक्सर 15 दिनों के अंदर पूरा किया जाता है, लेकिन अब इनमें दो महीने या इससे भी ज्यादा समय लग रहा है।
बीआईएस ने चीन निर्मित उत्पादों (जैसे स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और लैपटॉप) के आयात को मंजूरियों में विलंब करना शुरू किया है। जून में सीमा पर टकराव के बाद चीन के साथ संबंधों में कड़वाहट आने से बीआईएस ने इस तरह की सख्ती दिखाई है। सीमा पर संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे।
इसके बाद से भारत ने चीन के सैकड़ों मोबाइल ऐप (टेनसेंट, अलीबाबा और बाइटडांस समेत) को प्रतिबंधित कर दिया है और चीन से निवेश के नियम सख्त बना दिए हैं। भारत ने मंगलवार को 43 अन्य ऐप को भी प्रतिबंधित कर दिया है।
दोनों देशों की सीमा पर टकराव की वजह से भारतीय व्यापारियों और कई हिन्दू संगठनों ने चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आत्मनिर्भर और स्थानीय उत्पादन को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।
दो अधिकारियों के अनुसार, बीआईएस द्वारा आवेदनों को स्वीकार करने में विलंब किए जाने से श्याओमी और ओप्पो समेत कई कंपनियों के लिए स्मार्टवॉच आयात भी प्रभावित हुआ है।

Advertisement
First Published - November 25, 2020 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement