facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहर

‘एक राज्य, एक RRB’ के लिए 6 मई को बैठक

Advertisement

वित्त मंत्रालय की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में बैंकिंग रणनीति और प्रदर्शन पर होगा विचार, 1 मई से लागू होगा नया विलय ढांचा

Last Updated- April 17, 2025 | 11:25 PM IST
Rural Banks

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों के साथ रणनीति के क्रियान्वयन और राज्यवार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के विलय पर 6 मई को बैठक प्रस्तावित है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया, ‘नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 6 मई को वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम. नागराजू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर की आरआरबी की समीक्षा बैठक होगी।’

अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में वित्त वर्ष 25 में आरआरबी के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय सरकार ने 7 अप्रैल को कई आरआरबी के विलय के घोषणा का राजपत्र जारी किया था। यह 1 मई, 2025 से लागू है। ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक अधिनियम 1973 के अनुच्छेद 23ए (1) के अंतर्गत दी गई शक्तियों के तहत अधिसूचित किया गया कि इन आरआरबी का एक राज्य में एक इकाई के रूप में विलय किया जाएगा।

इस नए ढांचे का लक्ष्य आरआरबी की दक्षता को बेहतर करना है और इनके प्रायोजक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से इनकी प्रतिस्पर्धा न्यूनतम करना है।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement