हैदराबाद तेजी से उन बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) के लिए रणनीतिक केंद्र के तौर पर उभर रहा है, जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, लाइफ साइंसेज और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) पर अपना ध्यान और ज्यादा बढ़ा रही हैं। इसे शहर के फार्मास्युटिकल के मजबूत आधार, गहन प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं और अधिक मूल्य वाले निवेश को बढ़ावा देने वाले नीतिगत माहौल का मदद मिल रही है।
इस सप्ताह बायोएशिया के बारे में कई घोषणाओं ने इस बदलाव को दिखाया, जिसमें वैश्विक फर्मों ने तेलंगाना की राजधानी से आधुनिक परिचालनों को बढ़ाने के लिए पूंजी और प्रतिभा देने का वादा किया गया।
वैश्विक डेटा साइंस और एआई समाधान प्रदाता कंपनी अमेरिका की ट्रेडेंस ने हैदराबाद के नानकरामगुडा में 20,000 वर्ग फुट का डिलिवरी और नवाचार केंद्र पेश करने की घोषणा की, जो इसके भारतीय परिचालनों में बड़े विस्तार का चिह्नित करता है।
डेटा साइंस और एआई समाधान कंपनी की योजना है कि तेलंगाना में कर्मचारियों की अपनी मौजूदा संख्या 400 को साल 2027 तक बढ़ाकर 2,200 से ज्यादा किया जाए, जिसमें साल 2026 में लगभग 700 पद और अगले साल 1,100 और पद जोड़े जाएंगे।
कंपनी ने कहा कि यह विस्तार वैश्विक लाइफ साइंसेज, स्वस्थ्य सेवा, खुदरा और उपभोक्ता वस्तुओं वाले ग्राहकों के लिए उद्यम एआई डिलिवरी के प्रमुख केंद्र के तौर पर हैदराबाद पर उसके दीर्घावधिक के दांव को दिखाता है।
ट्रेडेंस के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और सह-संस्थापक सुमित मेहरा ने कहा, ‘हैदराबाद लाइफ साइंसेज का भारत का पावरहाउस और जीसीसी के लिए शीर्ष स्तर वाला गंतव्य बन गया है। हमारे विस्तार की घोषणा शहर के दमदार डेटा और एआई प्रतिभा के परिदृश्य के साथ-साथ इसके तेजी से विकसित हो रहे खुदरा, सीपीजी और कंज्यूमर जीसीसी पारिस्थितिकी तंत्र में रणनीतिक निवेश को दिखाती है।’