facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

हिंडाल्को बट्टे खाते में डाल सकती है रकम!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:26 AM IST

अमेरिकी कंपनी नोवेलिस के अधिग्रहण के दो साल बाद हिंडाल्को यह अनुमान लगा रही है कि अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के दिशा निर्देशों के तहत उसे 7000 करोड़ रुपये बट्टे खाते में डालने पड़ सकते हैं।
कंपनी ने कहा है कि इसकी भरपाई के लिए वह 8600 करोड़ रुपये के शेयर प्रीमियम का इस्तेमाल करेगी। इस लेनदेन से कंपनी की नकदी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन समानुपातिक तौर पर कंपनी की कुल संपत्ति में कमी जरूर आएगी। इस वजह से कर्ज इक्विटी अनुपात प्रभावित होगा।
कंपनी पर 20,000 करोड़ रुपये के करीब कर्ज है। इसकी कुल संपत्ति 19000 करोड़ रुपये है। सूत्रों ने बताया कि अधिग्रहण संबधी दिशा निर्देशों की वजह से रकम गंवाने के बाद कंपनी की कुल संपत्ति गिरकर 12,000 करोड़ रुपये रह जाएगी।
बिजनेस स्टैंडर्ड से की गई बातचीत में हिंडाल्को के प्रमुख वित्तीय अधिकारी एस. तेंदुलकर ने बताया कि संपत्ति के नुकसान से कंपनी के पूंजी प्रवाह पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे कंपनी की कुल संपत्ति पर असर पड़ेगा।
हालांकि संपत्ति नुकसान की वजह से वास्तविक नुकसान के बारे में कुछ भी कहने से उन्होंने इनकार कर दिया। 2008 में हिंडाल्को ने अपनी कुल संपत्ति में इजाफा करने के लिए राइट इश्यू के जरिये 5000 करोड़ रुपये की उगाही की थी।
इस करार से जुड़े एक बैंकर ने कहा, ‘इस हानि के बारे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के नियमों के अनुरूप नहीं था। नोवेलिस के प्रदर्शन की वजह से ये सब नहीं हो रहा है। हिंडाल्को ने राइट्स इश्यू के जरिये 5000 करोड़ रुपये जुटाए थे।’

Advertisement
First Published - February 17, 2009 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement