facebookmetapixel
Advertisement
अब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बात

₹62,000 करोड़ का प्रपोजल! इस Defence PSU को मिला 97 तेजस फाइटर जेट्स का ऑर्डर, शेयर चढ़े

Advertisement

कैबिनेट ने 97 तेजस Mk-1A विमान खरीदने को मंजूरी दी, HAL के शेयरों में आई तेजी

Last Updated- August 21, 2025 | 3:56 PM IST
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर गुरुवार को तेजी के साथ खुले। इसकी वजह केंद्र सरकार का 62,000 करोड़ रुपये का बड़ा प्रपोजल है। कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) Mk-1A लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के लिए खरीदने की मंजूरी दी है।

यह ऑर्डर 19 अगस्त 2025 को पास किया गया। इसमें जरूरी उपकरण भी शामिल हैं, जिससे HAL की भूमिका देश के स्वदेशी रक्षा कार्यक्रम में और मजबूत होगी।

शेयर प्राइस में हलचल

इस ऐलान के बाद HAL के शेयर 1.28% चढ़कर दिन का ऊपरी स्तर ₹4525.85 तक पहुंचे। बाजार बंद होने तक शेयर करीब 0.2% ऊपर ₹4477 पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर 5.5% गिरा है, लेकिन इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 8% की बढ़त दर्ज की गई है।

Also Read: Stock Crash: दो दिन में 22% गिरा गेमिंग कंपनी का शेयर, सरकार के बिल ने उड़ाई नींद; बड़े-बड़े निवशकों का लगा है पैसा

तेजस कार्यक्रम को मिलेगा बल

यह ऑर्डर HAL के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। कंपनी तेजस प्रोग्राम का नेतृत्व कर रही है, जिसका लक्ष्य पुराने हो चुके MiG-21 विमानों को बदलना है। LCA Mk-1A तेजस का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें बेहतर कॉम्बैट क्षमता है।

यह इस विमान के लिए दूसरा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है। इससे पहले फरवरी 2021 में पहला ऑर्डर मिला था। डिलीवरी इस साल से शुरू होगी और FY26 में छह विमान दिए जाएंगे। पहले सप्लाई चेन की दिक्कतों को अब दूर कर लिया गया है।

Q1 FY26 नतीजे मिले-जुले

आर्थिक मोर्चे पर कंपनी का Q1 FY26 का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। नेट प्रॉफिट 3.7% घटकर ₹1,383.8 करोड़ पर आ गया। वहीं, रेवेन्यू 10.8% बढ़कर ₹4,819 करोड़ तक पहुंच गया। ऑपरेटिंग स्तर पर प्रदर्शन मजबूत रहा और EBITDA लगभग 30% बढ़कर ₹1,284 करोड़ हो गया। कंपनी का मार्जिन भी 22.8% से सुधरकर 26.7% पर पहुंच गया, जो बाजार की उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement