facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

मंदी के बावजूद बढ़ता मीडिया उद्योग

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:26 AM IST

तकरीबन 58,400 करोड़ रुपये की मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग ने पिछले साल के मुकाबले 12.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
फिक्की और केपीएमजी की क्षेत्रवार रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यह उद्योग अगले पांच साल तक 12.5 फीसदी से वृद्धि कर सकता है और 1,05,200 करोड़ का उद्योग बन सकता है।
रिपोर्ट में मौजूदा आर्थिक संकट के मद्देनजर 2008 की अंतिम तिमाही में विज्ञापन आय में चुनौती बढ़ने पर भी ध्यान आकर्षित किया गया है। टीवी, प्रिंट, रेडियो और आउटडोर मीडिया, जो मुख्य तौर पर विज्ञापन से होने वाली आय पर निर्भर करते हैं, इस संकट के दौरान प्रभावित हो सकते है।
आर्थिक संकट का असर इन क्षेत्रों पर इस साल भी जारी रहने की संभावना जताई गई है। पिछले तीन साल में विज्ञापन खर्च में 17.1 फीसदी की सीएजीआर बढ़ोतरी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले पांच साल में विज्ञापन खर्च की विकास दर 12.4 फीसदी सीएजीआर रहेगी।
पिछले साल अगर टीवी उद्योग पर गौर करें, तो डीटीएच के प्रवेश, छोटे बजट के फिल्मों की सफलता और क्षेत्रीय बाजार में बढ़ रही प्रतिस्पद्र्धा की वजह से इसमें विकास की संभावना बढ़ी है।

Advertisement
First Published - February 17, 2009 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement