facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

आईपीएल की खुमारी भुनाने में जुटी गूगल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:06 AM IST

जैसे जैसे आईपीएल सीजन- 2 नजदीक आता जा रहा है, सभी कंपनियों विज्ञापन देने वाली कंपनियों को अपनी ओर आकर्षित करने की जी तोड़ कोशिश में जुट गई है।
इसी होड़ में शामिल गूगल की सोशल नेटवर्किंग साइट ऑरकुट भी विज्ञापन देने वाली कंपनियों को अपनी ओर खींचने की जुगत में लग गई है। इस बाबत गूगल ब्रांड पोजीशनिंग अभियान के लिए आईपीएल से बात कर रही है। दरअसल गूगल आईपीएल के जरिये अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ऑरकुट को भुनाना चाह रही है।
गूगल इंडिया के प्रबंध निदेशक शैलेश राव कहते हैं, ‘पिछले साल हमने अच्छा बाजार बनाया और इंटरनेट विज्ञापन के लिए निवेशकों का मजबूत आधार बनाया।  वर्ष 2009 में हम सोशल मीडिया के जरिये आमदनी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।’
गूगल ऑरकुट के जरिये विज्ञापन जुटाना चाह रही है, ताकि विज्ञापन ग्राहकों तक सीधे पहुंचाया जा सके। गूगल के वरिष्ठ प्रबंधक महेश नारायणन बताते हैं, ‘ऑरकुट पर यूजर्स के प्रोफाइल के आधे पेज पर विज्ञापन दिया जाएगा और यह मामूली कीमत पर संभव होगा।’
आज ऑनलाइन विज्ञापन का बाजार 7 करोड़ डॉलर का है और इसमें गूगल का बोलबाला है। नारायणन बताते हैं कि ऑरकुट पर 2009 में 10 बड़े विज्ञापन देने वालों में एफएमसीजी, टेलिकॉम और मूवी प्रोडयूसर शामिल होंगे।
राव कहते हैं, ‘अब तो एयरलाइंसों की टिकटें बेचने में भी गूगल मदद करती है। इसके अलावा ऑरकुट के जरिये किसी खास यूजर्स को वित्तीय सेवा और उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं।’

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement