facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

गोगोरो, जोमेटो और कोटक ने मिलाया हाथ, EV को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 3:10 PM IST
Sequent and Viyash will merge, India's largest animal health services company will be created सीक्वेंट और वियश का होगा विलय, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी
BS

ताइवान की बैटरी कंपनी गोगोरो इंक ने अंतिम छोर तक के परिवहन की श्रेणी में बिजली से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जोमेटो (Zomato) और कोटक महिंद्रा प्राइम (Kotak Mahindra Prime) के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी के तहत जोमेटो के डिलिवरी साझेदारों को वे दोनों कंपनियां किफायती ऋण और बैटरी अदला-बदली की सेवा देंगी।

गोगोरो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) होरास ल्यूक ने एक बयान में कहा, ‘भारत के शहरों में इलेक्ट्रिक परिवहनों का शहरी रूपांतरण शुरू हो चुका है। ऐसे में आवश्यक है कि हम डिलिवरी साझेदारों को इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों से जुड़ी सुविधाएं दें। गोगोरो, जोमेटो और कोटक ने इसीलिए यह साझेदारी की है।’

जोमेटो में फूड डिलिवरी के मुख्य परिचालन अधिकारी मोहित सरदाना ने कहा, ‘किफायती और भरोसेमंद बैटरी अदला-बदली समाधान के साथ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन डिलिवरी साझेदारों के लिए लाभदायक साबित होते हैं और इनसे वायु प्रदूषण में भी कमी आती है।’

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement