facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

10 फीसदी अधिक गाड़ियां बेचेगी जीएम इंडिया

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:39 PM IST

अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स कॉर्पोरेशन की सहयोगी कंपनी जनरल मोटर्स इंडिया ने कहा है कि वर्ष 2009 में उसकी कंपनी भारत में बिक्री में 10 फीसदी के इजाफे की उम्मीद करती है।
जीएम इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी अस्थिर है और इस साल भी देश में कारों के बाजार सुधरने की उम्मीद नहीं है।
पिछले साल जब पूरे कार बाजार में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी, हमने 10 फीसदी का इजाफा दर्ज किया था। हमें उम्मीद है कि इस साल भी हम बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’
शेव्रले कैप्टिवा ऑटोमेटिक और शेव्रले स्पार्क म्यूजिक के विशेष संस्करण के लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि तीन नए उत्पादों की वजह से हमलोग इस साल भी बिक्री का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। इस बार मौजूदा मॉडलों का विशेष संस्करण भी बाजार में उतारा गया है।
कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल कैप्टिवा को हाल ही में लॉन्च किया है और इस साल के मध्य तक शेव्रले कू्रज लॉन्च करने की योजना बना रही है। अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी छोटी कारों को बाजार में उतारने की योजना बना रही है।
स्लिम ने कहा कि उसकी कुल बिक्री का आधा हिस्सा तो स्पार्क  मॉडल के जरिये पूरा हो जाएगा। जीएम इंडिया ने 2008 में 31,600 स्पार्क की बिक्री की थी। इस साल 35,000 स्पार्क बेचने की योजना है।
उन्होंने कहा, ‘पिछले साल हमलोगों ने छोटी कारों की क्षमता बढ़ाने पर काफी काम किया है। उम्मीद है कि साल के उत्तरार्द्ध में इन कारों की बिक्री की गति बढ़ जाएगी।’
जीएम इंडिया के उपाध्यक्ष पी. बालेन्द्रन ने कहा कि कंपनी एलपीजी और सीएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधनों से चलने वाली कारों को लॉन्च करने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल की दूसरी तिमाही में यह कार बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी।

Advertisement
First Published - February 24, 2009 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement