ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर लिमिटेड (जीएसकेसीएच) ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में 32.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 27.51 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.43 फीसदी अधिक है।
मौजूदा तिमाही में कंपनी की कुल आय 343.56 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 294.29 करोड रुपये के मुकाबले 17 फीसदी अधिक रही। दिसंबर 2008 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।