कार्गो सेवाएं मुहैया कराने वाली गति ने कहा कि वह कौसर इंडिया में शेष 26.28 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
नई दिल्ली स्थित कौसर इंडिया विशेष तौर पर रेफ्रीजिरेटेड परिवहन कारोबार से जुड़ी है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को सूचित कर बताया कि वह कौसर इंडिया की एकमात्र प्रवर्तक है।
गति के पास कौसर इंडिया के 27.32 लाख शेयर है जो 73.72 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
उल्लेखनीय है कि कौसर इंडिया में हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद गति के पास 37.06 लाख शेयर होंगे और उसकी हिस्सेदारी 100 फीसदी की होगी।
वहीं गति ने कौसर इंडिया को दिल्ली स्टाक एक्सचेंज और लुधियाना स्टाक एक्सचेंज से गैर सूचीबध्द करने की योजना बनाई है।