facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

Fly91 को सरकार से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए NOC मिली

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 9:08 AM IST
Fly91 airline

फ्लाई91 को नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल गया है। कंपनी की क्षेत्रीय स्तर पर उड़ान सेवा शुरू करने की योजना है। कंपनी ‘जस्ट उड़ो एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’, फ्लाई91 ब्रांड के तहत उड़ानों का परिचालन करेगी।

यह कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के वरिष्ठ कार्यकारी रह चुके मनोज चाको तथा फेयरफैक्स इंडिया के पूर्व प्रमुख हर्ष राघवन द्वारा प्रविर्तत है।

चाको ने पीटीआई-भाषा से कहा कि क्षेत्रीय एयरलाइन का मुख्यालय गोवा में होगा और यह एटीआर 72-600 विमान के बेड़े का परिचालन करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने प्रस्तावित एयरलाइन को अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया है।

एनओसी प्राप्त होने के साथ एयरलाइन जल्दी ही हवाई परिचालक का परमिट लेने के लिये नागर विमानन महानिदेशालय के पास आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement