मंदी से जूझ रहे अमेरिका का फेडरल घाटा इस साल 1,000 अरब डॉलर हो सकता है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, ‘आर्थिक संकट के इस हालात में बजट सुधार विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है।’
ओबामा ने कहा कि उनकी सरकार का पहला दायित्व अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है और लोगों को नौकरियां वापस दिलानी हैं।