facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

राजू की कमाई पर आंख गड़ाई

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:30 PM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की कमाई के जरियों पर आयकर विभाग की नजर है।


विभाग इसकी पड़ताल कर रहा है और माना जा रहा है कि उसके बाद वह कंपनी के संस्थापक बी रामलिंग राजू और पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी वाडलामणि श्रीनिवास से पूछताछ करेगा।

सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जगह-जगह से सत्यम समूह से संबंधित खातों को एक जगह मंगा लिया गया है और उनकी छानबीन चल रही है।

आयकर विभाग ने कई बैंकों में कंपनियों के खातों की भी जांच की है और एक बैंक में उन्हें तकरीबन 9 करोड़ रुपये भी मिले हैं। सत्यम को सॉफ्टवेयर निर्यात से होने वाली कमाई पर काफी समय से आयकर की छूट मिल रही थी, इसलिए उस पर आयकर विभाग की नजर टिक गई है।

विभाग देख रहा है कि इस स्रोत से होने वाली कमाई को छूट के चक्कर में कंपनी ने बढ़ा चढ़ाकर तो नहीं दिखाया था। यदि ऐसा है, तो कमाई कहां से हुई है। अगर कमाई किसी देसी कंपनी से हुई है, तो कंपनी को उस पर आयकर देना होगा।

सूत्रों का कहना है कि मामले की व्यापक जांच की जा रही है कि आखिर कमाई गई कहां, और अगर कमाई हुई ही नहीं तो अलग-अलग जगहों पर जमीन खरीदने के लिए कंपनी के पास पैसे कहां से आए।

इसमें कुछ वक्त लग सकता है। अगर राजू को जमानत मिल जाती है तब विभाग राजू के खिलाफ समन जारी कर सकता है या  जेल में ही राजू से पूछताछ कर सकता है।

Advertisement
First Published - January 29, 2009 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement