facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

एवरेस्ट की नजर बिक्री नेटवर्क और निर्यात बाजार मजबूत करने पर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:42 PM IST

वित्त वर्ष 2010-11 तक अगले दो वर्षों में बिक्री को बढ़ाकर 1 हजार करोड़ रुपये तक ले जाने के मकसद को पूरा करने के लिए भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने देश में बिक्री नेटवर्क को मजबूत करने और निर्यात के रास्ते कमाई को बढ़ाने का फैसला किया है।


कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2008-09 में देशभर में अपने बिक्री नेटवर्क  में और 500 रिटेल आउटलेट शामिल करने की है और वित्त वर्ष 2010-11 तक कंपनी ने अपने उत्पादों के निर्यात से 100 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य भी रखा है।

एवरेस्ट हर तरह की भवन निर्माण सामग्री मुहैया कराने वाली कंपनी है, जो तेज निर्माण के लिए विभिन्न सामग्री जैसे छत, दीवार, आवरण और इस्पात भवन निर्माण के लिए सामग्री मुहैया कराती है। कंपनी की फिलहाल पांच उत्पादन इकाइयां कैमूर, कोलकाता, कोयम्बटूर, नासिक और भगवानपुर में हैं।

एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एम एल गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘फिलहाल कंपनी अपने उत्पादों को देशभर में 5,000 आउटलेट के जरिये बेचती है। देश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के मकसद के साथ हमारी योजना वित्त वर्ष 2008-09 में अपने मौजूदा बिक्री नेटवर्क में 500 और नए रिटेल आउटलेट शामिल करने की है।’

वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी की शुध्द बिक्री 285.14 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2008-09 के लिए 600 करोड़ रुपये और 2010-11 तक 1,000 करोड़ रुपये बिक्री का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी का निर्यात तीन गुना बढ़कर 15.21 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी पश्चिमी एशिया, यूरोप, एशिया प्रशांत और अफ्रीका को अपने उत्पादों का निर्यात करती है। कंपनी ने 2008-09 में 50 करोड़ रुपये निर्यात का लक्ष्य रखा है, जबकि 2010-11 तक कंपनी का मकसद निर्यात के जरिये 100 करोड़ रुपये कमाने की है।

Advertisement
First Published - August 19, 2008 | 2:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement