facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

ड्रीम11 वर्ष 2020 के लिए ही आईपीएल प्रायोजक

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:13 AM IST

फंतासी गेमिंग से जुड़ी कंपनी ड्रीम11 इस साल 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटल प्रायोजक होगी लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उसकी सशर्त तीन साल की बोली नामंजूर कर दी है क्योंकि उसने वर्ष 2021 और 2022 के लिए कम बोली लगाई थी। ड्रीम11 ने शिक्षा तकनीक से जुड़ी कंपनियां बायजू और अनएकडेमी को पीछे छोड़कर कुल 222 करोड़ रुपये में चार महीने 13 दिन के लिए प्रायोजन अधिकार हासिल किया। वह चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो का स्थान लेगी।
बीसीसीआई ने आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल के मंगलवार को दिए गए बयान की पुष्टि करते हुए बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘आईपीएल संचालन परिषद ने ड्रीम11 को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए नया टाइटल प्रायोजक घोषित किया है। ड्रीम11 (स्पोर्टो टेक्नोलोजी प्रा. लि.) मुंबई स्थित भारतीय कंपनी है।’ ड्रीम11 ने वीवो के प्रत्येक साल 440 करोड़ रुपये के करार पर वापसी नहीं करने की स्थिति में 2021 और 2022 में प्रत्येक साल 240 करोड़ रुपये का भुगतान करने की पेशकश की है। वीवो को सीमा पर भारत-चीन तनाव के कारण प्रायोजन से हटना पड़ा था। सूत्रों ने कहा है कि बीसीसीआई और ड्रीम11 तीन साल के सशर्त करार पर बातचीत की और बोर्ड ने कंपनी से अगले दो सत्र के लिए राशि में बढ़ोतरी करने के लिए कहा। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘ड्रीम11 की बोली सबसे अधिक है लेकिन बीसीसीआई उसे 240 करोड़ रुपये में क्यों अधिकार सौंपे जबकि हम अगले दो वर्षों में कोविड-19 की स्थिति में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘वीवो के साथ हमारा करार अब भी कायम है। हमने इसे खत्म नहीं किया है, यह बस रुका है। अगर हमें 440 करोड़ रुपये मिल रहे हैं तो हम 240 करोड़ रुपये क्यों लें।’

Advertisement
First Published - August 19, 2020 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement