facebookmetapixel
Advertisement
डेटा सेंटर, क्लाउड और फाइनेंशियल सर्विसेज होंगे Airtel के अगले ग्रोथ इंजन, 10 साल में ₹3.3 लाख करोड़ का निवेशUpcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्स

डॉ रेड्डीज ने वॉकहार्ट सौदा पूरा किया

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 7:53 PM IST

प्रमुख औषधि कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उसने भारत और नेपाल, भूटान एवं मालदीव में वॉकहार्ट लिमिटेड के ब्रांडेड जेनेरिक कारोबार की चुनिंदा इकाइयों का अधिग्रहण कर लिया है। भुगतान से संबंधित मूल शर्तों में कुछ बदलाव के साथ इस सौदे को पूरा कर लिया गया है।
डॉ रेड्डीज ने 12 फरवरी 2020 को वॉकहार्ट के साथ कारोबार हस्तांतरण समझौते (बीटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। उसके तहत 1,850 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान के साथ कारोबार के हस्तांतरण की बात कही गई थी। नई शर्तों के तहत 1,850 करोड़ रुपये का भुगतान समापन तिथि पर किया जाएगा। इसके अलावा एक एस्क्रो खाते में 67 करोड़ रुपये की रकम जमा कराई जाएगी। इसे शुद्ध कार्यशील पूंजी, कर्मचारियों की देनदारी एवं अन्य संविदात्मक दायित्व और वैधानिक दायित्व के तहत जारी की जाएगी। जहां तक शेष 300 करोड़ रुपये का सवाल है तो वह रकम डॉ रेड्डीज के पास जमा रहेगी और यदि सौदा पूरा होने के अगले 12 महीने के दौरान उत्पादों की बिक्री से प्राप्त राजस्व 480 करोड़ रुपये से अधिक होगी तो कंपनी उसे जारी करेगी। डॉ रेड्डीज वॉकहार्ट को 480 करोड़ रुपये के राजस्व से अधिक की राशि की दोगुना रकम भुगतान करेगी जो जमा रखी गई रकम के बराबर अधिकतम होगी।

Advertisement
First Published - June 10, 2020 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement